हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। हरदोई बिलग्राम रोड पर फर्दापुर के पास गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों भाई अपने मामा का अंतिम संस्कार कर गंगा किनारे स्थित मेहंदी घाट से लौट रहे थे। नई सिविल लाइन निवासी 28 वर्षीय सूरज अपने सगे भाई करण और चचेरे भाई मनोज के साथ बाइक से बिलग्राम क्षेत्र के रामलीला मैदान गोदावरी मोहल्ला निवासी मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने मेहंदी घाट गए थे। वहां से घर लौटते समय बिलग्राम रोड पर फर्दापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। करन और मनोज को प्राथमिक उ...