दरभंगा, फरवरी 10 -- लहेरियासराय। राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने सोमवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता व सुलह परियोजना समिति के निर्देश पर मार्च के अंतिम सप्ताह तक मध्यस्थता अभियान 2.0 संचालित है। इसमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बांउस, शमनीय आपराधिक मामले, बंटवारा वाद आदि का निष्पादन किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालय मध्यस्थता लायक मामलों को मध्यस्थता के लिए सुपूर्द करें। आवश्यक हो तो पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत भी करायें। प्रधान जिला जज ने 14 मार्च को होने वाली राष्ट्र...