भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जनता दर्शन में डीएम शैलेश कुमार जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण कराने को निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को वीडियो कालिंग के माध्यम से तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण कराने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। महिला संबंधित मामला है तो त्वरित निस्तारण हो ताकि पीड़िता को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े। वहीं, मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाए। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, पेंशन एवं भूमि विवाद समेत अन्य मामले आए जिसे सुनते हुए प्राथमिकता से निस्तारित कराने का निर्देश दिए। इस मौके प...