भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को जनसुनवाई में आने वाले मामलों के निस्तारण को लेकर गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर दूर-दराज से आने वाले फरियादियों से संवाद करें और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में सभी विभाग अपने यहां प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दें तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।उन्होंने स्पष्ट किया ...