भदोही, जनवरी 6 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। मामलों के निस्तारण में अधिकारी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुन प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। मामलों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश सोमवार को औराई तहसील सभागर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से दी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 मामले आए जिसमें दस का अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष 38 मामलों को शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई। इस दौरान सुनवाई में डीएम-एसपी ने फरियादी राव सरोज निवासी चकमहोलम पूरेमुड़िया ने खेत की बुआई करने से जबरन रोकने का आरोप विपक्ष पर लगाया। उमेश और सुरेश कुमार नि...