समस्तीपुर, जनवरी 31 -- समस्तीपुर, कासं। कलेक्ट्रेट समाहरणालय में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज के गांवों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। राजस्व एवं भूमि सुधार में भूमि विवाद, सीमांकन और दाखिल-खारिज के मामले रह। पुलिस स्तर पर लंबित मामले और आपसी विवाद के निपटारे को लेकर भी फरियाद लगाई गई। डीएम ने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऑन-स्पॉट निष्पादन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जो मामले जटिल हैं, उनमें संबंधित पदाधिकारी स...