बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गंगापुर इस्पट्टर झाला (वीरपुर) में साग-सब्जी चरने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता संगीता देवी पत्नी राम सुरत चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर की बारी में लगी साग-सब्जी को पड़ोसी छोटेलाल चौहान की बकरी आए दिन नुकसान पहुंचाती थी। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 10 जून की सुबह करीब सात बजे बकरी के फिर से सब्जी चरने पर राम सुरत ने विरोध किया तो छोटेलाल चौहान, उसकी पत्नी रीता देवी तथा बेटियां निक्का व रऊना आगबबूला हो गईं। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए राम सुरत पर लाठी-डंड...