गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले दिनों एक प्रसूता की हुई मौत के मामले की जांच के क्रम में सदर एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल और मिलाप अस्पताल में औचक जांच की। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों से छेड़छाड़, तथ्य छुपाने, जानकारी देने में गुमराह करने से पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। डीसी दिनेश यादव के निर्देश पर की गई इस प्राथमिक जांच के संबंध में एसडीएम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकीय एवं तकनीकी कर्मियों का एक विशेष दल गठित किया जा रहा है। उसके अलावा मामले से संबंधित सभी पक्षकारों के बयान दर्ज कर निष्कर्ष पूर्ण जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधक विकास केशरी, चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. नौशाद आलम तथा अस्पताल के दो आरोपी कर्मी उपस्थित थे। वहीं, मिलाप अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.