मधुबनी, जून 7 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। डीएसपी अमित कुमार रविवार को अंचल पुलिस निरीक्षक निरज कुमार सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मासिक अपराध संगोष्ठी की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में मई महीने मे विभिन्न थानों में दर्ज हुए मामले, दर्ज मामले के प्रकार, निपटाये गये मामले, गिरफ्तारी एवं फरार रहे आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई आदि की गहन समीक्षा की। मामला निपटाने में अव्वल रहे थाना एवं सबसे निचले पायदान पर रहे थाना के कार्य संस्कृति की भी समीक्षा की गई। थानाध्यक्षों से लम्बित मामले को निपटाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। कार्य निष्पादन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

फरार आरोपियों पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि फरार चल रहे आरोपियों पर दबिश बढ़ाने से न्यायालय में आत्मसमर्पण की संख्या में वृद्धि हो रही है। ...