नई दिल्ली, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को लेकर हुई हिचकिचाहट ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के वंशज भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को 14 पेजों की चिट्ठी लिखकर वंदे मातरम् का अपमान करने के लिए माफी मांगने की अपील की है। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस नेता से अपील की है कि वह इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांग लें। गांधी को लिखे पत्र में चटर्जी ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुई वह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। वहां पर उस ऐतिहासिक गलती तो दोहराया भी गया। यह निंदनीय है।वंदे मातरम् के अपमान पर आहत हूं- चटर्जी पश्चिम बंगाल की नहाटी वि...