जम्मू, अक्टूबर 26 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पिता और सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला द्वारा पाकिस्तान को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ सोमवार (26 अक्तूबर) को कई संगठनों ने जम्मू में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा सांसद सत शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से मांग की कि वो या तो भारत की जनता से माफी मांगें, या फिर पड़ोसी देश में जाकर रहने पर विचार करें। बता दें कि विवाद की शुरुआत फारूक अब्दुल्ला के बारामूला में दिये उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को जीवित रखकर कश्मीरियों की मदद कर रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित विभिन्न संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अब...