नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे आज देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। खरगे ने कहा कि वंदे मातरम् को आजादी का नारा बनाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सदन में जिक्र को लेकर खरगे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को बदनाम करने की सभी कोशिशें व्यर्थ हो जाएंगी और भाजपा इसमें कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन की शुरुआत वंदे मातरम् के नारों से की। खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे खुद कई सालों से वंदे मातरम् गीत गा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.