पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर। एक युवक ने सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसको लेकर भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ता नाराज थे। भीम आर्मी ने शनिवार को कोतवाल पवन कुमार पांडे को ज्ञापन सौंप कर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक का दूसरा वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट के लिए माफी मांग रहा है। वीडियो में उसने भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं न होने की बात भी कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.