विकासनगर, अप्रैल 13 -- कालसी, संवाददाता। जौनसार बावर में बीते तीन साल से पन्नालाल सेटलमेंट के तहत मिलने वाली माफी की देवदार की लकड़ी नहीं मिलने पर प्रधान संगठन ने नाराजगी जताते हुए सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानों ने बताया कि चकराता वन प्रभाग में स्थानीय लोगों को वर्षों से निजी कार्यों के लिए माफी की लकड़ी दी जाती है, लेकिन पिछले तीन साल से रवन्ना लोगों को नहीं दिया जा रहा है। कहना था कि इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल को भी अवगत कराया गया था इसके बावजूद, वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन, कार्यकाल बढ़ाने की मांग प्रधानों का कहना था कि माफी की लकड़ी नहीं मिलने से स्थानीय लोगों के निर्माण कार्य अटके हुए हैं। क्षेत्र की अधिकांश जनता गरीब तबके की है, जो निर्...