नई दिल्ली, जून 19 -- कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे में बवाल मचा हुआ है। इसकी वजह है कल कर्नाटक विधानस परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग। कल सात सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी पांच सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि दो सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इस पूरे क्रम में जेडीएस घाटे में रही। पार्टी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारे हुई थी लेकिन कुछ भाजपा और कुछ जेडीएस विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से यह सीट भी कांग्रेस के खाते में चली गई। अब भारतीय जनता पार्टी ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लेने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को क्रॉस वोटिंग की वजह से एक सीट गंवाने वाली कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधाय...