मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के दोनों बेटों समेत तीन पर मंसूरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने जनपद के रीयल एस्टेट कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस गैंगस्टर में नामजद किए तीनों आरोपियों की जल्द ही संपत्ति को चिन्हित करेगी।कुख्यात माफिया सुशील मूंछ निवासी मथेडी थाना रतनपुरी पिछले काफी समय से भूमिगत है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वह नईमंडी समेत अन्य थानों से वांछित चल रहा है। पुलिस ने उस पर ईनाम घोषित कर रखा है। कुछ दिन पूर्व कुख्यात माफिया के बेटे मंजीत उर्फ टोनी, छोटे बेटे अक्षयजीत उर्फ मौनी ने अपने साथी अक्षयदीप उर्फ भोलू के साथ मिलकर मंसूरपुर क्षेत्र में रीयल एस्टेट कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। उस समय मंसूरपुर पुलिस ने अक्षयजीत उर्फ...