नई दिल्ली, जनवरी 13 -- सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था रखने के लिए माफिया व अन्य अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई ढिलाई न की जाए। अगर इसमें किसी अफसर की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क हादसों को कम करने के लिए 20 जिलों में चलाए गए अभियान (जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट ) के सफल होने पर इसे प्रदेश के अन्य 55 जिलों में भी लागू किया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने ये निर्देश मंगलवार को समीक्षा बैठक में दिए। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन पुलिस मंथन के 11 सत्रों में रखे गए सभी प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों के काम की तारफ की। कहा कि इसे पुलिस की छवि में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने के साथ बच्चो...