आजमगढ़, मई 11 -- सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र छपरा सुल्तानपुर गांव में पुलिस ने सोमवार को जेल में निरुद्ध कुख्यात माफिया धु्रव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की कीमती प्रापर्टी को कुर्क किया। गांव में मुनादी करवाकर पुलिस ने कार्रवाई की। माफिया के दो मंजिला भवन (बड़ी हवेली) को कुर्क किया। इस दौरान दो सीओ, पांच थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात रही है। माफिया के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती समेत कुल 78 मुकदमें दर्ज हैं। उसने अपराध से अर्जित धन से मकान का निर्माण कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...