गाजीपुर, जुलाई 31 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर साफ किया कि जेल या जहन्नुम ही अपराधियों का ठिकाना है। कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा किया है। अब अपराधियों या माफिया को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वह मुख्तार अंसारी के इलाके गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पर भी निशाना साधा। कहा कि यहां के सांसद को विकास से कोई मतलब नहीं है, बल्कि वे अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से योग्य विधायक और सांसद चुनने की अपील की। युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी में ...