प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता माफिया अतीक और उसके गुर्गों से मुक्त जमीन पर आवासीय योजनाओं को बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण अब तैयारी शुरू कर रहा है। जमीनों पर आगे की कार्रवाई करने से पहले इसका ब्योरा निबंधन कार्यालय से मांगा जा रहा है। जिससे जमीन के बारे में विस्तृत जानकारी हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। हालांकि अगर कोई इस जमीन को खरीदने के लिए सीधे आ रहा है तो निबंधन कार्यालय उन्हें सतर्क भी कर रहा है।माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों से रसूलपुर, करेली, गौसनगर, कटहुला आदि क्षेत्रों में कई हेक्टेयर जमीन खाली कराई गई थी। अकेले कटहुला गौसपुर में ही 55100 वर्गमीटर जमीन को खाली कराया गया था। इसके अलावा इस क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक बेनामी संपत्तियां भी हैं। इन जमीनों पर पीडीए आवासीय कॉलोनी बनाना ...