प्रयागराज, अप्रैल 16 -- एक समय था जब माफिया अशरफ लोगों की जमीन पर कब्जा करता था, अब लोग उसी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उसकी कुर्क जमीन पर कब्जा कर कुछ लोगों न अवैध प्लॉटिंग कर दी थी। जानकारी पर प्रशासन ने ध्वस्त कराया और एयरपोर्ट थाने में तहरीर दी। देवघाट इलाके में आराजी 497 माफिया अशरफ की जमीन थी। जिसे प्रशासन ने कुर्क कर दिया था। पिछले दिनों सूचना मिली की भू-माफिया मोहम्मद मुशर्रफ, नौशाद अहमद व असाद अहमद, अयाज अहमद, सुरेंद्र ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने राजस्व टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। गुरुवार को टीम ने मौके पर जाकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया और कब्जा करने वालों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में तहरीर दी। एसडीएम सदर ने बताया कि सभी संपत्तियों पर एक बार फिर जांच के लिए कहा गया है। अगर कहीं भी कब्ज...