फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के साथी को मऊदरवाजा पुलिस ने गैंगस्टर के आरोप में गिरफ्तार किया है। वर्ष 2021 में मऊदरवाजा थाने में माफिया अनुपम दुबे समेत उसके 11 साथियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर के आरोपी संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक पुत्र सत्यप्रभाकर पाठक निवासी महावीरगंज द्वितीय को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। संदीप पाठक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी संदीप पाठक उर्फ अक्कू को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.