प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 156 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था की ओर से पत्र आने के बाद अब प्रशासनिक अफसरों ने जमीन का सत्यापन शुरू करा दिया है। जिसके बाद इसका विवरण पुलिस को सौंपा जाएगा और इसे कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि प्राप्त सूचना के अनुसार जमीन की खरीद फरोख्त की राशि अतीक की पत्नी शाइस्ता, बेटे अहजम व अशरफ की पत्नी जैनब को पहुंचाई जा रही है। यह भी पढ़ें- बेनामी संपत्तियों की बिक्री कर अतीक के परिवार तक लाभ पहुंचा रहे गुर्गे, जांच हुई शुरू सम्पत्ति सत्यापन प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि माफिया बंधुओं ने सदर तहसील में बड़ा भूखंड अपने नाम पर बैनामा कराया ...