माफिया अतीक की 110 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क
प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस व राजस्व विभाग ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद की करीब 110 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत कुर्की का आदेश पारित किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: गैंगस्टर के आरोपी का लखनऊ में 23 लाख का मकान कुर्ककुर्क संपत्तियों का विवरण पुलिस के अनुसार, कुर्क संपत्ति सदर तहसील के भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर और कटहुला गौसपुर में स्थित है। इनमें कुल 44 भूखंड, लगभग 5.11 हेक्टेयर (करीब 20.38 बीघा) भूमि शामिल है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि अतीक अहमद ने अपने प्रभाव और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग कर इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.