नई दिल्ली, अगस्त 6 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मोत हो गई। हादसे में कार सवार दोस्त सोनू की भी जान चली गई है। हादसे में तीन घायल भी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अतीक का छोटा बेटा अबान अपने बड़े भाई से झांसी जेल मिलने जा रहा था। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई। पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे...