संवाददाता, अक्टूबर 2 -- यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के काले धन से धूमनगंज और पूरामुफ्ती क्षेत्र में जमीनें खरीदने, खरीदे गए हिस्से से अधिक जमीन का फर्जी बैनामा कराने और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। रसूलपुर मरियाडीह निवासी शाह फैसल ने मामले की शिकायत पुलिस उपायुक्त नगर से की। शिकायत पर पुलिस उपायुक्त के आदेश पर मोहम्मद जैद खालिद, जसीम अहमद, जाफर अहमद, मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू, मुमताज अहमद, राहिल सिद्दीकी, महमूद अख्तर, अबु जैद, धीरेंद्र प्रताप सिंह और मोहम्मद दानिश व कुछ अज्ञात के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पोंगहट, बमरौली, रसूलपुर मरियाडीह और रसूलपुर काशीपुर में उनकी पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि पिछले छह महीने में कई बार उनकी जमीन पर अवैध रूप स...