प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 6 -- प्रयागराज एयरपोर्ट के पास माफिया अतीक अहमद व साथियों के कब्जे की जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण वृहद आवासीय योजना विकसित करेगा। माफिया व उसके साथियों के कब्जे वाली जमीन पर अभी पुलिस विवेचना कर रही है। विवेचना पूरी होने के बाद आवास योजना बनाने के लिए जमीन पीडीए को हस्तांतरित की जाएगी। कसारी मसारी, कटहुला गौसपुर, ऐनुद्दीनपुर, पीपलगांव में अतीक अहमद व उसके साथियों ने बड़े भूखंडों पर कब्जा किया था। पुलिस ने पांच गांवों की जमीन को कुर्क कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान जमीन की खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगाई गई है। कुर्क जमीनों का बैनामा भी नहीं हो सकता।माफिया अतीक की कब्जे वाली जमीनों पर बनेगी टाउनशिप आईजा स्टांप के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री पर सतर्कता बरती जा रही है। पीडीए पांच गांव व इसके आसपास के गांवों की 20...