बगहा, अप्रैल 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयनित कमलनाथ नगर खीरी चौक से सुप्रिया रोड तथा संत जेवियर्स स्कूल रोड के चौड़ीकरण के साथ नवनिर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाय। इसके साथ ही दोनों सड़कों के निर्माण से पूर्व जल्द नापी कराकर इन सड़कों के नव निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाया जाय। उक्त प्रस्ताव नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में बुधवार को पारित किया गया। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में महीनों से लंबित अनेक विकास योजनाओं को त्वरित प्रभाव से गति देने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- मापी के बाद ही कमलनाथ नगर व संत जेवियर सड़क का निर्माण्र इसके साथ ही बैठक में ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, हरि वाटिका बस स्टैंड, ट...