दुमका, दिसम्बर 18 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो धरम कांटा से 1.23 लाख का जुर्माना की गई। दुमका मापतौल विभाग के पदाधिकारी शशिकांत कुमार एवं अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। प्रखंड के मकड़ा पहाड़ी, सरसडंगाल जमरु पानी रोड, निझोर, चीरूडीह, हरिपुर आदि क्षेत्र में स्टोन बोल्डर डस्ट चिप्स मापने के लिए लगाए गए धरम कांटा की जांच की गई। जांच के दौरान कई धरम कांटा संचालक दुकान बंद कर जैसे-तैसे अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। टीम द्वारा 19 धर्म कांटा की जांच की गई। जिसमें दो धर्म कांटा बगैर वैध कागजात के संचालित करते हुए पाए गए। जिसे 1.23 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। इस संबंध में मापतौल विभाग के पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया दो धरम कांटा को अवैध रूप से संचाल...