सहारनपुर, फरवरी 27 -- भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) द्वारा घोषित सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और सीएस एग्जीक्यूटिव के परिणाम में महानगर की बेटी मान्या बाठला ने ऑल इंडिया रैंकिंग में एआईआर-02 स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अहमद बाग निवासी मान्या बाठला के पिता पंकज बाठला इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर का कार्य करते हैं, जबकि माता गीतांजलि बाठला गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली मान्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मान्या वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और ग्रेजुएशन के साथ-साथ सीएस का कोर्स कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से ही कोचिंग ले रही थी...