मान्या क्लब ओबरा ने अगले दौर में बनाई जगह
सोनभद्र, जून 10 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित वोर्टेक्स क्रिकेट कप के पांचवें दिन मंगलवार को मान्या क्लब ओबरा और डाला की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मान्या क्लब ओबरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डाला की टीम को आठ विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर मान्या क्लब ओबरा के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो टीम के लिए पूरी तरह सफल साबित हुआ। मान्या क्लब के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने डाला की टीम खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- दो लीग मैचों में पृथ्वीपुरवा और सलीमाबाद रहे विजेता निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में डाला की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.