आगरा, मार्च 13 -- पंचम सरफराज खान स्मृति ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मान्या क्रिकेट अकादमी ने 48 ओवर में 10 विकेट खोकर 244 रन बनाए। लव गर्ग ने 54, माधव थापक ने 47, मोहित शर्मा, ऋषभ राठौर ने 32-32 रन बनाए। टूंडला इलेवन के लिए सूरज ने 3, समीर व अमन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टूंडला इलेवन की टीम 19.2 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर ने 25, कृष्णा यादव ने 21 रन बनाए। मान्या क्रिकेट अकादमी के लिए मोहित शर्मा व ललित यादव ने 4-4 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मोहित शर्मा को कोच द्रवित शर्मा ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...