देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में बिना मान्यता के कक्षा संचालित करने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों से मान्यता सम्बधी पत्रावली मांगी गई है। लेकिन अधिकांश विद्यालयों द्वारा मान्यता संबंधी पत्रावली उपलब्ध कराने में रूचि नहीं दिखाई जा रही है। अभी भी 300 से अधिक विद्यालयों द्वारा मान्यता संबंधी पत्रावली डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इन विद्यालयों को डीआईओएस कार्यालय द्वारा नोटिस जारी करने की तैयारी है। जिले के विभिन्न विकास खण्डों में 556 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 22 राजकीय, 122 अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) एवं 412 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिसमें कई विद्यालयों द्वारा वर्ष 2025- 26 के सत्र में व...