शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए के माध्यम से भेजा। जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर सीधे छात्र-छात्राओं का डाटा फीड और अपडेट करने का अधिकार दिया जाए। शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग भी की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों की तरह मध्याह्न भोजन, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और यूनिफॉर्म सहित अन्य छात्र हित योजनाओं का लाभ देने तथा शिक्षकों के लिए नियमित एवं सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था की मांग उठाई गई। ज्ञापन की प्रतियां उच्चाधिकारियों को भी भेजी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...