कन्नौज, जून 15 -- गुरसहायगंज। राजकुमारी मेवाराम हायर सेकेंडरी विद्यालय डम्मरपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुशील सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी तादात में ऐसे विद्यालय हैं। जो प्राथमिक एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं एक ही भवन में चल रहे हैं। किसी एक व्यक्ति की शिकायत पर किसी एक को ही दोषी मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच के नाम पर आर्थिक शोषण व मानसिक शोषण किया जा रहा है।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव, दीपक यादव, प्रधानाचार्य जीतू यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...