एटा, सितम्बर 21 -- स्कूल की मान्यता दिलाने के नाम पर आरोपी सतेन्द्र ने अलीगढ़ के युवक से भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। फर्जी मेडिकल कॉलेज की जानकारी होने के बाद पीड़ित भी सामने आए और आरोपी के विरूद्ध थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अलीगढ़ थाना गंगीरी के गांव भोगीपुर निवासी पन्नालाल ने थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2020 में आरोपी सतेन्द्र पुत्र दर्शनपाल निवासी महमूदपुर नगरिया संपर्क में आया था। आरोपी ने प्रेमवती प्राइमरी विद्यालय भोगीपुर को मान्यता दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि साल 2020 से मान्यता दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से 53 लाख रुपये ले लिए।वर्षों यह भी पढ़ें- किडनैपिंग ने खोला खेत में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटी का राज, मोनाड विवि के नाम पर बंट रही थीं डिग्रियां बाद भी आरोपी ने मान्यता नहीं...