बहराइच, दिसम्बर 12 -- तेजवापुर, संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर स्थित आपीएस मार्डन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी ने छापा मारा। इस दौरान में मान्यता से अधिक बच्चे पढ़ते पाए गए। इस विद्यालय की विद्यालय की मान्यता सिर्फ कक्षा 5 तक है, लेकिन 6 से 12 तक अवैध रूप से कक्षाएं चलती पाई गईं। नोडल अधिकारी राजकीय इंटर कालेज भग्गडवा के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि ने शुक्रवार को अवैध विद्यालय एवं कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी के क्रम में महसी तहसील के बौंडी क्षेत्र के जैतापुर स्थित आपीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छापेमारी की गई। इसकी मान्यता सिर्फ कक्षा 5 तक पाई गई है, लेकिन पांच के बाद 6 से 12 तक की कक्षाएं भी संचालित पाई गई हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि 6 से 12 तक...