गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। मानेसर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा मानेसर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव भांगरौला से इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ये आरोपी किसी पेशेवर गिरोह के सदस्य नहीं, बल्कि नशे की लत के शिकार युवा हैं, जो अपने नशे के खर्च को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात का सिलसिला 20 जनवरी को शुरू हुआ था, जब मानेसर निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी से मोबाइल, नकदी और आभूषण पार कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र का सहारा लिया। 27 जनवरी को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपी चिराग कुमार, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.