गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार से मानेसर में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यातायात व्यवस्था में किए गए बदलावों की वजह से हाईवे की सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन चालकों को जाम में रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह जैसे ही दफ्तर जाने वालों की भीड़ बढ़ी, मानेसर बाजार से लेकर एनएसजी केंद्र तक वाहनों की कतारें लग गईं। सर्विस रोड पर दबाव बढ़ने के कारण करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिसमें वाहन घंटों रेंगते रहे।निर्माण यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर से कारोबार को लाभ मिलेगा कार्य के बीच हाईवे पर घूम रहे लावारिस पशुओं ने राहगीरों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। पर्याप्त बैरिकेडिंग न होने के कारण कई व...