गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा महिला थाना मानेसर में तैनात मुख्य महिला सिपाही कविता को 50 हजार रुपये लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में मानेसर महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक नेहा राठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। नेहा राठी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी अपने अधीनस्थों की निगरानी में नाकाम रहता है, तो उसके विरुद्ध भी ऐसी ही कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते महिला हवलदार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...