गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को पुलिस लाइन मानेसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीसीपी मानेसर दीपक कुमार ने इस कैंप में उन्होंने स्वयं अपनी जांच करवाई और अन्य पुलिसकर्मियों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों ने नाड़ी परीक्षण और आधुनिक डायग्नोस्टिक्स के जरिए जांच की। शिविर में सीबीसी, शुगर, किडनी, लिपिड और लिवर प्रोफाइल जैसे महत्वपूर्ण ब्लड टेस्ट मुफ्त किए गए। अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों ने पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच सही खान-पान और जीवनशैली में सुधार के टिप्स दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को जीना सीखो हेल्थ कार्ड के लाभों से भी अवगत कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.