गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम। मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। सीएसआर के तहत करीब 40 लाख रुपये से पांच कमरे, एक हॉल और स्टोरेज के लिए एक गोदाम बनाया जाएगा। शुक्रवार को मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने इसका शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि पीएचसी में वर्तमान में हजारों मरीज दवाएं लेने आते हैं। जगह कम होने से मरीजों को परेशानी होती है। नए कमरों के निर्माण से डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। पीएचसी में ओपीडी रूम, इमरजेंसी और दवा का स्टोर उपलब्ध होगा। हॉल में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की व्यवस्था हो सकेगी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने गायनोक्लोजिस्ट रूम की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...