फरीदाबाद, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर को जल्द ही किराए के भवन से मुक्ति मिलने वाली है। हरियाणा सरकार ने निगम के अपने नए और आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 104.14 करोड़ के बजट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस राशि की मंजूरी के बाद फाइल को अंतिम रूप से वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है, जहां से यह बजट हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को ट्रांसफर किया जाएगा। बजट जारी होते ही एचएसआईआईडीसी द्वारा नगर निगम को करीब 2.99 एकड़ प्रमुख भूमि का मालिकाना हक सौंप दिया जाएगा। यह प्रस्तावित जमीन आईएमटी चौक के समीप स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय के बिल्कुल साथ है, जो फिलहाल खाली पड़ी हुई है। भौगोलिक दृष्टि से यह स्थान पूरे मानेसर निगम क्षेत्र के केंद्र में आता है, जिससे यहां आन...