गुरुग्राम, सितम्बर 21 -- गुरुग्राम जिले का मानेसर नगर निगम अब अपने नागरिकों को उनके घर के पास ही निगम की सभी सेवाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। निगम जल्द ही हर वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित करेगा, जिससे लोगों को अपने काम के लिए निगम ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस संबंध में एक प्रस्ताव अगले महीने होने वाली सदन की बैठक में रखा जाएगा। पार्षदों की मंजूरी के बाद इन केंद्रों पर काम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर सभी वार्ड में एक-एक स्थान चिह्नित कर लिया गया है। मानेसर निगम का गठन हुए पांच साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक लोगों को अपने कार्यों के लिए निगम के अलग-अलग कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए नगर निगम ने सीएफसी केंद्र खोलने की योजना बनाई है।लोगों को ये लाभ मिलेंगे ये सीएफसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.