गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र को जलभराव से बचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। आठ सेक्टरो में 100 किलोमीटर तक लंबी ड्रेन की सफाई कराने के लिए ठेका जारी कर दिया गया है। जून तक ड्रेनों की सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव से उद्यमियों और श्रमिकों को जूझना न पड़े। पांच उद्यमियों की निगरानी में ड्रेन सफाई होगी:हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने मानेसर औद्योगिक सेक्टरों में बनी ड्रेन सफाई पर पैतींस लाख खर्च करेगा। इसकी सफाई कराने के लिए हर सेक्टर के पांच उद्यमियों को जिम्मा दिया है। उनकी निरागनी में ठेकदार ड्रेनों की सफाई करेगा। इसके बाद उद्यमियों के हस्ताक्षर के बाद ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। ड...