चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस मानेश्वर के पास खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला जा रही टनकपुर डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3223 खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य को रवाना किया गया। इधर लोहाघाट के एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खामी आ गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...