अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर प्रदेश कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। कैबिनेट की मुहर के बाद शिक्षामित्रों को दस हजार की जगह 18 हजार रूपये और अंशकालिक अनुदेशकों को नौ हजार की जगह 17 हजार रूपये मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई में दिये जाने वाले भुगतान में यह वृद्धि शामिल होगा। मानदेय में वृद्धि से जनपद अयोध्या में कार्यरत 1792 शिक्षामित्रों और 330 अंशकालिक अनुदेशकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मानदेय बढ़ने के बाद जनपद के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने राहत की सांस ली है। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में मानदेय में वृद्धि होने से राहत जरूर मिलेगी। कहीं कहीं घर के खर्च चलाने में आसानी होगाी। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थि...