सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय केन्द्र पर जारी मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय (मानू) की दूरस्थ शिक्षा की स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षा में आठवें दिन शनिवार को कदाचार के आरोप में पहली पाली में पांच परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। इसमें स्नातकोत्तर सत्र प्रथम सेमेस्टर हिंदी के एक तथा उर्दू के चार परीक्षार्थी शामिल हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व भी मानू की परीक्षा में कदाचार के आरोप में अब तक छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया जा चुका है। आबजर्वर प्रो. अलाउद्दीन व केंद्र समन्वयक प्रो. सनाउल्लाह ने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूरी तरह निषेध है। कदाचार कर परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी योग्यता को कमजोर साबित नहीं करें। पकड़े जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.