घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाकों में गजराज का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात मानुषमुड़िया गांव में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। इस घटना में एक गरीब किसान का आशियाना उजाड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात को एक जंगली हाथी ने किसान चिन्मय दत्त के कच्चे खपरैल मकान पर हमला बोल दिया। हाथी ने घर की दीवार को तोड़ दिया और अंदर रखा धान चट कर गया। जिस वक्त हाथी ने हमला किया, परिवार के चार सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। दीवार गिरने की आवाज और हाथी की मौजूदगी से घर में चीख-पुकार मच गई। सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।वहीं हाथी के हमले में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गय...