घाटशिला, मार्च 10 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत भवन में सोमवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया राम मुर्मू ने महिलाओं के सम्मान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने बल पर सशक्त हो रही हैं और उन्हें लक्ष्मी, सरस्वती तथा दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं देश की रक्षा, राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। मौके पर छाया सिट ,मिरू बास्के,दिपाली गिरि, सालगे हांसदा, गंगा दे,दिपाली माहतो, सिमती सोरेन, गुरूवारी मुर्मु, तापसी भोल‌...